यूपी गेट पर 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे 11 किसान

जागरण संवाददाता साहिबाबाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बैनर तले 28 नवंबर से यूपी गे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 09:26 PM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 09:26 PM (IST)
यूपी गेट पर 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे 11 किसान
यूपी गेट पर 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे 11 किसान

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बैनर तले 28 नवंबर से यूपी गेट पर चल रहा किसानों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। 11 किसान 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे और संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रक्तदान किया।

सोमवार को राजवीर सिंह, विनेश प्रधान, जगवीर सिंह, उदयवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह राठी, धीरज, जगवीर सिंह, कुलदीप सिंह तोमर, बलजिदर सिंह मान व तेजिदर सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। मंगलवार को 24 घंटा पूरा होने पर इनकी भूख हड़ताल खत्म होगी। 11 अन्य किसान 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं, सोमवार को किसान सुरेश चंद्र मौन व्रत पर बैठ गए। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि बुधवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा।

------------

निशानेबाज पहुंचीं : सोमवार को निशानेबाज पूनम पांडेय बुलंदशहर से ट्रैक्टर चलाकर यहां पहुंचीं। आजाद रंग मंच पंजाब के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। सोमवार को ट्रक से काफी संख्या में यहां बिस्तर व लकड़ी पहुंची। तमिलनाडु के किसानों का जत्था भी यहां पहुंचा। किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के दिल्ली जाने वाली लेन पर अपना टेंट लगा लिया। वहीं, राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन में आने वाले ट्रैक्टरों को जगह-जगह रोका जा रहा है।

--------

कूड़े में लगी आग : यूपी गेट पर किसी ने सोमवार शाम को कूड़े के ढेर में आग लगा दी। चारों ओर धुआं गूंज गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। कोई हताहत नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी