युवाओं ने महिला को खोजकर लौटाया पर्स

युवाओं ने महिला को खोजकर लौटाया पर्स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:55 PM (IST)
युवाओं ने महिला को खोजकर लौटाया पर्स
युवाओं ने महिला को खोजकर लौटाया पर्स

संवाद सहयोगी, एका: कोविड-19 कोरोनावायरस से भरे इस मारामारी के दौर में भी कुछ घटनाएं एक मिसाल बन जाती हैं। ऐसा ही एक घटना थाना एका के अंतर्गत देखने को मिली। जहां दो युवकों ने रास्ते में मिली नगदी और हजारों के गहनों को उसके स्वामी को ढूंढ कर लौटा दिया।

शनिवार को थाना एका के गांव रामपुर निवासी भाकियू (भानु) के जिला उपाध्यक्ष शिवओम तिवारी उर्फ बंटी अपने रिश्ते के भाई एका निवासी भाजपा आगरा खंड विस्तारक आजाद रामेन्द्र शर्मा के साथ अपनी माताजी की दवा लेने एटा के अवागढ़ कस्बे को जा रहे थे। गांव बिशनपुर आगे नहर पुल के पास उन्हें रास्ते में लेडीज पर्स पड़ा मिला। खोलकर देखा तो पर्स में सोने की तीन अंगूठियां एवं नगदी थी। इसके बाद उन्होंने पर्स मालकिन की तलाश शुरू कर दी। लगभग एक किमी आगे एक दंपति छोटे बच्चे के साथ रोते बिलखते बदहवास स्थिति में मिले। उन्होंने बताया कि हमारा पर्स गिर गया और उसमें अंगूठियां और पैसे थे। दोनों युवकों ने उनका पर्स उन्हें लौटा दिया। पर्स मिलते ही पति-पत्नी की आंखें खुशी के आंसुओं से भर आईं। दंपती ने हाथ जोड़कर दोनों युवकों का काफी देर तक आभार जताया। सोशल मीडिया पर पर्स लौटाने वाले युवाओं की तारीफ हो रही है।

chat bot
आपका साथी