सड़क पर रखा महिला का शव, जाम लगाया

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद : शिकोहाबाद के कटरा मीरा में शुक्रवार को संदिग्धावस्था में जली महिला की मौत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 11:43 PM (IST)
सड़क पर रखा महिला का शव, जाम लगाया
सड़क पर रखा महिला का शव, जाम लगाया

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद : शिकोहाबाद के कटरा मीरा में शुक्रवार को संदिग्धावस्था में जली महिला की मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को जमकर हंगामा काटा। सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला के मां न बनने के कारण सास व अन्य लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

शिकोहाबाद के शान वाली गली कटरा मुहल्ला में रहने वाली 38 वर्षीय नीरज पुत्री रामबाबू की शादी 20 वर्ष पूर्व कटरा मीरा निवासी अवनीश उर्फ लालन से हुई थी। कुछ दिन तो सब ठीक चला, लेकिन नीरज के मां न बनने पर कुछ साल बाद ससुरालीजनों ने ताने मारने शुरू कर दिए। शुक्रवार को नीरज संदिग्धावस्था में आग लगने से झुलस गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। इधर, भाई आकाश ने पति, सास व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मंगलवार सुबह आगरा में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। शव लेकर सुबह आठ बजे करीब आए परिजनों ने शव सड़क पर रख कटरा बाजार में जाम लगा दिया। महिला की मौत की जानकारी होने पर ससुराल वाले फरार हो गए। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, तब जाकर बमुश्किल जाम खुल सका। ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मृतका के भाई आकाश का आरोप है कि पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि थाना पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी