गंदगी और गड्ढायुक्त गलियों में घुट रही लोगों की ¨जदगानी

वार्ड 14 में समस्याओं का अम्बार लगा है। यहां पानी के लिए रात भर जगराता करना पड़ता है तो गंदगी और गड्ढायुक्त गलियों से लोग बीमार हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:22 PM (IST)
गंदगी और गड्ढायुक्त गलियों में घुट रही लोगों की ¨जदगानी
गंदगी और गड्ढायुक्त गलियों में घुट रही लोगों की ¨जदगानी

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: वार्ड 14 में समस्याओं का अम्बार लगा है। यहां पानी के लिए रात भर जगार होती है। गड्ढायुक्त गलियां, तिराहे चौराहों पर लगे गंदगी के ढेर और चौक नालियां बदहाली बयां कर रहीं हैं। लोगों ने नगर निगम से लेकर मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक निदान नहीं हो सका।

जागरण आपके द्वार के तहत जागरण टीम ने वार्ड 14 में पहुंची। रसूलपुर थाना के समीप लगे नलकूप पर महिलाएं पानी भर रहीं थीं। मोहिनी का कहना था कि इस क्षेत्र में पानी नहीं आता। नलकूप चलने पर ही पानी भरना पड़ता है। नलकूप खराब होने पर बाजार से पानी का इंतजाम करना पड़ता है। प्रेमनगर की महिलाओं और पुरुषों ने भी पानी की समस्या बताई। वाल्मीकि बस्ती की तीन गलियां गड्ढायुक्त मिली। मसरुरगंज में टंकी वाली गली खुदी पड़ी थी। अधिकांश मुहल्लों की नालियां चौक थीं। इसके कारण गलियों में पानी बह रहा था।

आबादी- 25 से 30 हजार

समस्याएं- टूटी गलियां, पानी, गंदगी और चौक नालियां।

मुहल्ला- प्रेमनगर, डाक बंगला, रसूलपुर।

कई माह से गलियां टूटी हैं। कई बार नगर निगम और दबरई जाकर अधिकारियों को समस्या बताई, लेकिन अभी तक निदान नहीं हो सका।

ब्रजेश

फोटो-4

कर्मचारी सफाई करने के बाद कूड़ा तिराहे व चौराहे पर डाल देते हैं। उनसे कूड़ा उठाने की कहते हैं, तो वह अगले दिन आते ही नहीं।

अमर ¨सह

फोटो-5

अधिकारी गंगाजल देने की बात करते हैं और यहां के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। कहीं पानी नहीं आ रहा तो कहीं गंदगीयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है।

शीला देवी

फोटो-6

कई माह से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। दिन या रात में नलकूप चलता है तो पानी भर लेते हैं। अन्यथा दूर दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ता है।

लीलावती

फोटो- 7

chat bot
आपका साथी