आदित्य की याद में जुटा शहर

युवा उद्यमी आदित्य मित्तल हत्याकांड में न्याय में होती देरी पर शहरवासी एकजुट होने लगे हैं। दो साल पूर्ण होने के बाद भी न्याय न मिलने पर शहरी जनता ने कैंडर मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस से न्याय की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 11:15 PM (IST)
आदित्य की याद में जुटा शहर
आदित्य की याद में जुटा शहर

जागरण संवाददाता,फीरोजाबाद: युवा उद्यमी आदित्य मित्तल हत्याकांड में न्याय में होती देरी पर एकजुट शहर ने आवाज बुलंद दी। गांधी पार्क मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई और उसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया। सभी ने एक स्वर में आदित्य को न्याय दिलाने की मांग उठाई। शहर के प्रमुख उद्योगपति प्रदीप मित्तल पम्मी के भतीजे और अतुल मित्तल के पुत्र आदित्य का दो वर्ष पूर्व 22 अगस्त को अपहरण हुआ था। अगले दिन आदित्य का शव बरामद हुआ। बाद में राजफाश हुआ कि आदित्य के दोस्त रोहन ¨सघल ने फिरौती वसूलने के लिए साजिश रची और बाद में हत्या कर दी गई। तब से लेकर रोहन और उसके साथी जेल में हैं। दो साल का वक्त बीतने के बाद भी अब तक फैसला नहीं हो सका है। गुरुवार शाम गांधी पार्क मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें सभी लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरकार से जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। यह तय हुआ कि शहरवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सभी लोग हाथों में कैंडल और तख्तियां लेकर गांधी पार्क चौराहे पर स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर पहुंचे। इस दौरान प्रमुख उद्यमी प्रदीप गुप्ता, फीरोजाबाद क्लब अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, राजनारायण मुन्ना, पार्षद हरिओम वर्मा, भाविप के आ¨लद अग्रवाल, प्रदीप मित्तल पम्मी, उल्लास गर्ग, महिला शक्ति की कल्पना राजौरिया, अनु बंसल, गरिमा बंसल, वर्तिका जैन समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी