महानवमी पर घर-घर पूजे कन्या-लांगुर, बांटा प्रसाद

महानवमी पर पूरा शहर भक्तिमय हो गया। भक्तिगीतों से राहें गूंज उठीं। सुबह से ही घरों में मां सिद्धिदात्री मां की पूजा अर्चना हुई। महिलाओं ने कन्या और लांगुरों की पूजा अर्चन कर भोज कराया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 11:09 PM (IST)
महानवमी पर घर-घर पूजे कन्या-लांगुर, बांटा प्रसाद
महानवमी पर घर-घर पूजे कन्या-लांगुर, बांटा प्रसाद

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: दुर्गा नवमी पर पूरा शहर भक्तिमय हो गया। हवन की सुगंध से वातावरण महक उठा। घर-घर कन्या व लांगुरों की पूजा हुई और उन्हें भोज कराया। मंदिरों में भंडारों का आयोजन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन दंडौती लगाने और नेजा चढ़ाने वालों की भीड़ रही।

गुरुवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों में उमड़ना शुरू हो गई। पूजा का थाल सजाकर महिलाएं घरों से निकल पड़ी। हर तरफ मां के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। महिला एवं पुरुष भक्त मां के दर्शन व पूजन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहे।

पुलिसकर्मी एवं मंदिर कमेटी के लोग भीड़ व्यवस्थित करने में जुटे रहे। उसायनी स्थित वैष्णो देवी धाम के अलावा टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना, नारखी, फरिहा, मक्खनपुर सहित अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ सुबह से देर शाम तक उमड़ती रही। कैला देवी मंदिर, वैष्णो देवी धाम, शीतला माता मंदिर, खेरे वाली माता, बेहड़ वाली माता मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा। इधर घर-घर में कन्या-लांगुर को भोजन करा दक्षिणा दी गई।

chat bot
आपका साथी