Firozabad: नगर निकायों से सपा का सफाया, BJP की कामिनी राठौर नई मेयर, मशरूर फातिमा को 26,961 वोटों से हराया

Firozabad Nagar Nigam समाजवादी पार्टी को जनपद में एक भी सीट नहीं मिली है। भाजपा ने मेयर पद पर कब्जा बरकरार रखा है। फिरोजाबाद का चुनाव इस बार दिलचस्प होने की उम्मीद थी। यहां त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना थी। लेकिन कामिनी राठौर ने जीत हासिल की।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 13 May 2023 06:02 PM (IST) Updated:Sat, 13 May 2023 06:09 PM (IST)
Firozabad: नगर निकायों से सपा का सफाया, BJP की कामिनी राठौर नई मेयर, मशरूर फातिमा को 26,961 वोटों से हराया
भाजपा की प्रत्याशी कामिनी राठौर ने समाजवादी पार्टी की मशरूर फातिमा को 26,961 वोटों से हराकर जीत हासिल की है।

फिरोजाबाद, जागरण टीम। भाजपा ने मेयर पद पर अपना कब्जा कायम रखा है। महापौर प्रत्याशी कामिनी राठौर ने समाजवादी पार्टी की मशरूर फातिमा को 26,961 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। ओबीसी महिला के लिए आरक्षित मेयर की सीट पर कुल 11 प्रत्याशी थीं, लेकिन मुकाबला शुरू से ही भाजपा, सपा और बसपा में था। फिरोजाबाद में मुस्लिम वोट सपा और बसपा में बंटने का लाभ भाजपा को मिला।

कामिनी राठौर को 10,1381 वोट मिले। वहीं सपा की मशरूर फातिमा को 74,420 और बसपा की रुखसाना बेगम को 52,668 वोट मिले। जलेसर रोड पर रहने वाली कामिनी राठौर कारोबारी सुरेंद्र राठौर की पत्नी हैं। सुरेंद्र भाजपा के नामित पार्षद थे। वहीं स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त कामिनी गृहणी हैं।

सपा का सफाया, आठ में से सात पर भाजपा और एक पर बागी प्रत्याशी का कब्जा

फिरोजाबाद नगर निगम मेयर कामनी राठौर भाजपा विजयी शिकोहाबाद नगर पालिका रानी गुप्ता भाजपा विजयी सिरसागंज नगर पालिका रंजना सिंह भाजपा विजयी जसराना नगर पंचायत राजीव गुप्ता भाजपा विजयी  एका नगर पंचायत भाजपा माया देवी सागर विजयी फरिहा नगर पंचायत रेखा कुशवाहा भाजपा विजयी मक्खनपुर नगर पंचायत नवसृजित थी भाजपा गीता दिवाकर विजयी टूंडला नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी भंवर सिंह को मिली विजयी 
chat bot
आपका साथी