ईद को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, युवक गिरफ्तार

ईद को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट युवक गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 10:53 PM (IST)
ईद को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, युवक गिरफ्तार
ईद को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, युवक गिरफ्तार

फीरोजाबाद: ईद के मौके पर सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट से शहर की शांत फिजां बिगड़ने की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पोस्ट डालने वाले युवक का को गिरफ्तार कर पोस्ट डिलीट करवा दी। आरोपित को जेल भेज दिया गया।

सुबह ईद की नमाज घरों में पढ़ी जा रही थी। पुलिस फोर्स के अफसर अलर्ट थे। इस बीच उत्तर क्षेत्र स्थित मुहल्ला रेहना निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ विवादित पोस्ट कर दिया। पोस्ट के वायरल होते ही शिकायतें शुरू हो गईं। इसके बाद युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू किए। युवक के पकड़े जाने के बाद सिफारिशी दौर शुरू हो गया। इंस्पेक्टर उत्तर नीरज मिश्रा ने बताया कि पोस्ट करने वाले युवक नवनीत कुमार शुक्ला निवासी रेहना को जलेसर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आइटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया। (जासं)

chat bot
आपका साथी