जयंती पर इंदिरा गांधी को किया नमन

-जिला व महानगर कमेटी द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम -इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 06:03 AM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 06:03 AM (IST)
जयंती पर इंदिरा गांधी को किया नमन
जयंती पर इंदिरा गांधी को किया नमन

जेएनएन, फीरोजाबाद: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सादगी पूर्वक मनाई। जिले में जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

बाइपास स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि देश को शक्तिशाली बनाने के लिए इंदिरा गांधी ने परमाणु परीक्षण किया था। उन्होंने दुनिया को बताया था कि भारत शांति और शक्ति दोनों का प्रतीक है। जब पाकिस्तान ने भारत को आंखें दिखाने की कोशिश की तो सेना ने लाहौर में घुसकर पाक को सबक सिखाया। मौके पर मनोज भटेले, शैलेंद्र शर्मा, कमलेश जैन, दुष्यंत कुमार, अनिल शर्मा, रामकुमार रावत, विपिन चौहान आदि मौजूद रहे।

कश्मीरी गेट स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर इंदिरा गांधी का जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया गया। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पूरी दुनियां में आयरन लेडी के नाम से मशहूर थीं। उन्होंने जिस तरह देश की सेवा की और देश को तरक्की की राह पर ले गईं, यह पूरी दुनियां जानती है। कार्यक्रम में वकार खालिक, नुरुलहुदा लाला राइन, मजहर बेग, सुल्तान अली, गुफरान अंसारी आदि मौजूद रहे।

टूंडला में कांग्रेसियों ने महावीर उपवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1974 में परमाणु परीक्षण किया, जो उनकी विशेष उपलब्धि रही। सत्य नारायन राजमल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते अमेरिका जैसे देश के सातवें जहाजी बेड़े को वापस कराया था। मौके पर अनिल उपाध्याय, चौब सिंह आर्य, सतीश वशिष्ठ, कौशल किशोर, केपी यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी