बाल श्रमिकों द्वारा बनाई मोमबत्तियां दीपावली पर करेंगी रोशन

फीरोजाबाद (जागरण संवाददाता): आप अपने त्योहार पर रंग-बिरंगी शुभकामनाएं दें। इसी सोच के साथ बाल श्रमिकों द्वारा तैयार की गई रंग बिरंगी मोमबत्तियां इस बार दीपावली पर रोशन करेंगी। अधिकारियों ने स्टाल का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 10:37 PM (IST)
बाल श्रमिकों द्वारा बनाई मोमबत्तियां दीपावली पर करेंगी रोशन
बाल श्रमिकों द्वारा बनाई मोमबत्तियां दीपावली पर करेंगी रोशन

फीरोजाबाद (जागरण संवाददाता): आप अपने अपनों त्योहार पर रंग-बिरंगी शुभकामनाएं दें। यही सोच तूलिका के जरिए कल्पना के रंगों से आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड्स तैयार किए हैं। ये कार्ड्स बेसिक शिक्षा विभाग के आवासीय एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप (एएलसी) सिविल लाइन में कक्षा आठ के नेत्रहीन छात्र अवधेश और गौरव की रचना हैं। शनिवार को विकास भवन के प्रवेश द्वार पर सजी प्रदर्शनी में उनके जैसे ही अन्य बच्चों और सड़क पर कूड़ा बीनने एवं बर्तन मांजने वाले हाथों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

बाल श्रम मिटाने और बाल श्रमिकों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए शहर में 35 विशेष स्कूल खोले गए हैं। इनमें बाल श्रमिकों को पढ़ाने के साथ साथ हुनरमंद भी बनाया जा रहा है। सीडीओ नेहा जैन की पहल पर इन बच्चों ने दिवाली के लिए सजावटी मोमबत्तियां बनाईं। प्रदर्शनी में अलग अलग डिजाइन और रंगों की मोमबत्ती में कलाकारी की सभी ने तारीफ की। सीडीओ सहित कई अधिकारी व कर्मचारियों ने मोमबत्तियां खरीद कर बच्चों को प्रोत्साहित किया।

वहीं नेत्रहीन अवधेश, गौरव और नंदनी ने अपने बनाए ग्री¨टग्स, मूक बधिर संध्या, लकी, टीना और पूजा ने पोस्टर एवं अन्य सजावटी सामान प्रदर्शित किए। इन्हें भी खूब सराहा गया। इनका सामान भी खरीदा गया। नेत्रहीन बच्चों ने ग्री¨टग्स बनाने के लिए ब्रेल लिपि का उपयोग किया। इस दौरान बीएसए अर¨वद पाठक, बाल श्रमिक स्कूलों के प्रोग्राम मैनेजर अशोक तिवारी, सत्यप्रकाश एवं एमके झा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी