मरम्मत को तीन घंटे बंद रहा ओवरब्रिज

संवाद सहयोगी, टूंडला: ओवरब्रिज में आई दरार भरने के लिए गुरुवार को तीन घंटे तक आगरा से फीरोजाबाद जाने

By Edited By: Publish:Thu, 20 Oct 2016 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 20 Oct 2016 07:45 PM (IST)
मरम्मत को तीन घंटे बंद रहा ओवरब्रिज

संवाद सहयोगी, टूंडला: ओवरब्रिज में आई दरार भरने के लिए गुरुवार को तीन घंटे तक आगरा से फीरोजाबाद जाने वाले वाहनों को दूसरी तरफ से निकाला गया। जाम की समस्या से निजात पाने को पुलिस के साथ ही कंपनी कर्मचारी मुस्तैद रहे।

ओवरब्रिज में आई दरार भरने के लिए तीन घंटे के लिए पुल की एक साइड बंद कर दी। सुबह करीब आठ बजे शुरू मरम्मत का कार्य 11 बजे तक पूरा हो सका। व्यवधान पैदा न हो, इसलिए एनएचएआइ कर्मचारियों के अलावा पुलिस बल तैनात रहा। आगरा से फीरोजाबाद जाने वाले वाहनों को वापस आने वाले रास्ते से ही गुजारा गया। पुल पर कोई घटना न हो इसलिए बीच में बेरीके¨डग लगाकर रास्ते को वन वे कर दिया था। पुल पर पिछले 20 दिनों से मरम्मत का कार्य चल रहा है। अभी तक क¨टग की जा रही थी। गुरुवार को गिट्टी डालकर दरार भरा गई। मरम्मत कार्य के चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।

chat bot
आपका साथी