बसों से मथुरा पहुंचे बंगाल के 143 प्रवासी

बसों से मथुरा पहुंचे बंगाल के 143 प्रवासी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 11:40 PM (IST)
बसों से मथुरा पहुंचे बंगाल के 143 प्रवासी
बसों से मथुरा पहुंचे बंगाल के 143 प्रवासी

जेएनएन, फीरोजाबाद: हरियाणा से कोलकाता की दूरी कदमों से नापने वालों के चेहरों पर राहत के भाव थे। तीन दिन पहले जब पुलिस ने उन्हें रोककर अस्थाई आश्रय स्थल में रखा तो घर जाने की उम्मीदें अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी टूटने लगी थीं। गुरुवार को उनके लिए नई सुबह प्रशासन ने जिले में अलग अलग स्थानों पर रह रहे बंगाल के 143 प्रवासियों को मथुरा भेज दिया। वहां से कोलकाता के लिए रात में ट्रेन रवाना होगी।

प्रशासन की जानकारी के अनुसार जिले में पं. बंगाल के विभिन्न जिलों में रहने वाले 82 मजदूर यहां फंसे हुए थे। वहीं 61 मजदूरों को पिछले दिनों जिले की सीमाओं पर हुई चेकिग के दौरान पैदल या लोडिग वाहनों से जाते हुए पकड़ा गया था। इन्हें प्रशासन ने अस्थाई आश्रय स्थलों में शरण दी थी। दूरी अधिक होने के कारण इन्हें बसों से नहीं भेजा जा सका। इनके लिए अब ट्रेन की व्यवस्था की गई है। जो गुरुवार रात आठ बजे मथुरा से रवाना होगी। मथुरा तक पहुंचाने के लिए सभी तहसीलों में रोडवेज बसें लगा दी गईं।

खाना खिलाने के साथ ही सभी की थर्मल स्क्रीनिग कराई गई। नोडल अधिकारी सुभाष वीर सिंह राजपूत ने बताया कि शिकोहाबाद, जसराना के प्रवासियों के लिए एक बस, फीरोजाबाद में दो, सिरसागंज और टूंडला में एक बस लगाई गई। रास्ते के लिए भोजन किट देकर सभी को सुबह ही रवाना कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी