सफाईकर्मी पद पर वाल्मीकि समाज की हो भर्ती

फीरोजाबाद: उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की एक बैठक नई बस्ती पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर

By Edited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2016 06:38 PM (IST)
सफाईकर्मी पद पर वाल्मीकि समाज की हो भर्ती

फीरोजाबाद: उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की एक बैठक नई बस्ती पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर हुई। जिसमें दूसरी जाति के लोगों की नियुक्ति करने का विरोध किया गया। संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण का विरोध करते हुए योगेश सरन ने कहा प्रदेश सरकार जानती है कि सफाई कार्य केवल वाल्मीकि समाज के लोग ही करते है। नगर अध्यक्ष रामनाथ आजाद ने कहा संविदा सफाई कर्मियों की होने वाली भर्तियों में केवल एक ही वाल्मीकि समाज के लोगों को ही मौका मिलना चाहिए। उपमंत्री नरेंद्र बाबू वाल्मीकि ने कहा यदि भर्ती दूसरी जातियों की, की गई तो प्रदेश में हड़ताल की जाएगी। साथ ही कोर्ट जाने की तैयारी की जाएगी। नगर महामंत्री अशोक वाल्मीकि ने कहा दूसरी जातियों की भर्ती की गई तो समाज आगामी चुनाव में सपा का विरोध करेगा। अध्यक्षता सुरेशचंद्र मेजर एवं संचालन जिला महामंत्री बसंत लाल लोहिया ने किया। बैठक में चौ. उदयवीर ¨सह यादव, गुलाब ¨सह चौहान, रामखिलाड़ी आजाद, अशोक वाल्मीकि, रामनाथ आजाद, रवि आजाद, राजकुमार ¨टचू, दिनेशदास पचौरी, विनय वाल्मीकि, अजीत वाल्मीकि, लटूरी ¨सह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी