पहले अपहरण किया फिर बेरहमी से मार डाला

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मक्खनपुर के इंदुमई से अगवा किए गए किसान जगदीश राजपूत को अपहरण के बाद बेर

By Edited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 09:16 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 09:16 PM (IST)
पहले अपहरण किया फिर बेरहमी से मार डाला

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मक्खनपुर के इंदुमई से अगवा किए गए किसान जगदीश राजपूत को अपहरण के बाद बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। अपहर्ताओं ने पहले उसके सिर में पेचकस से दनादन वार किए। फिर मौत होने तक उसके शरीर को गोदते रहे। यह सनसनीखेज खुलासा बोलेरो के साथ पकड़े पूर्व प्रधान ने पुलिस की पूछताछ में किया है।

थाना मक्खनपुर के गांव इंदुमई निवासी जगदीश ¨सह राजपूत 28 फरवरी को सांय गांव के बाहर हाईवे पर लगने वाली मंडी में सब्जी खरीदने आए थे। जब वह सब्जी खरीद रहे थे, तभी एक सफेद रंग की बोलेरो सवार आधा दर्जन लोगों ने उसे जबरन असलाहों के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद शिकोहाबाद की तरफ भाग गए। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं का पीछा किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अगले दिन रविवार सुबह जगदीश का शव मैनपुरी के थाना क्षेत्र करहल अंतर्गत पड़ा मिला। शिनाख्त होने पर परिवार में कोहराम मच गया। शव मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दीं। पुलिस ने सोमवार देर रात पूर्व प्रधान आरोपी कमलेश पुत्र नरायन ¨सह निवासी इंदुमई को मय बोलेरो जीप के दबोच लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र ¨सह ने बताया आरोपी ने सादीपुर निवासी अपने ससुर नाथूराम की नई बोलेरो का उपयोग अपहरण के लिए किया था। पूछताछ में पुलिस को उसने बताया कि जगदीश राजपूत से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। जगदीश द्वारा आए दिन ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की धमकी दी जाती थी। जिससे तंग आकर उन्होंने रणनीति के तहत अपने अन्य साथियों के साथ मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक जगदीश की हत्या में पेचकस का प्रयोग किया गया था। पेचकस से पहले सिर को बुरी तरह से गोदा गया और बाद में शरीर को छलनी किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही हैं। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी