बहन करेंगी भाई की लंबी उम्र की कामना

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : शनिवार को भैय्या दौज का पंर्व है। बहनें इस पर्व पर भाई की लंबी उम्र

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 08:16 PM (IST)
बहन करेंगी भाई की लंबी उम्र की कामना

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : शनिवार को भैय्या दौज का पंर्व है। बहनें इस पर्व पर भाई की लंबी उम्र की कामना करेंगी। इसके लिए हर किसी ने तैयारी कर ली है। पुरोहितों की माने तो सुबह व दोपहर बाद का वक्त भैय्या दौज के लिए खासा महत्व का है।

भैय्या दौज का पर्व बहन एवं भाई के प्रेम का पर्व है। इस पर्व पर भाई की लंबी उम्र की बहन कामना करती हैं। यमुना जी में भी स्नान करने की परंपरा है। भाई एवं बहन के प्रेम के अनूठे पर्व को लेकर तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। शनिवार को घर-घर में भैय्या दौज का ये पर्व धूमधाम के साथ में मनाया जाएगा। दूर रहने वाली बहने अपने भाई के पास नहीं होने पर नारियल पर तिलक कर भाई की लंबी उम्र की कामना करेंगी।

श्रीबिहारी जी मंदिर के महंत मुन्नालाल शास्त्री के अनुसार शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दस बजे तक का मूहुर्त भैय्या दौज के लिए अच्छा है। वहीं दोपहर में डेढ़ बजे से शाम 6 बजे के मूहुर्त में भी बहन भाई के तिलक कर लंबी उम्र की कामना करें।

मिठाई के स्थान पर गिफ्ट हैंपर

भैय्या दौज के पर्व पर अब मिठाई के स्थान पर गिफ्ट हैंपर का प्रचलन भी जोरों पर है। ऐसे में बाजार में मंहगे गिफ्ट हैंपर भी आ गए हैं। इनमें बहनों की पसंद को देखते हुए चॉकलेट आदि के गिफ्ट हैंपर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

जेल में 8 बजे से शुरू होगी मुलाकात

फीरोजाबाद : जिला कारागार में भी भाई बहनों का पर्व मनाया जाएगा। जेल में बंद पुरुष व महिला बंदियों एवं उनके भाई बहनों के बीच सलाखें बाधा नहीं बन सकेंगी। जेल अधीक्षक पीएन पांडे का कहना है कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही मुलाकात हो सकेगी, लेकिन प्रवेश केवल 12 बजे तक ही दिया जाएगा। बाहर से किसी भी तरह का खाद्य पदार्थ जेल के अंदर नहीं जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी