रोशनी से जगमगाया शहर, आतिशबाजी का शोर

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : दीपोत्सव की रौनक बुधवार शाम से ही नजर आने लगी। शहर रोशनी से जगमगा गया त

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 08:41 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 08:41 PM (IST)
रोशनी से जगमगाया शहर, आतिशबाजी का शोर

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : दीपोत्सव की रौनक बुधवार शाम से ही नजर आने लगी। शहर रोशनी से जगमगा गया तो शहर में आतिशी शोर भी गूंजने लगा। लोगों ने अपने घरों पर झालर लगाकर सजावट की तो सार्वजनिक स्थानों पर भी रंग-बिरंगी रोशनी लोगों को लुभाती नजर आई। घरों में शाम को पूजा-अर्चना के बाद दीप जलाए गए।

बुधवार को छोटी दीपावली के पर्व पर लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना की। घर के बाहर दीपक जलाया। वहीं दीपोत्सव के लिए बुधवार से ही घरों के बाहर आकर्षक सजावट की है। शहर की पॉश कॉलोनियों में तो मंहगी झालर कई रंगों की रोशनी बिखेरते हुए नजर आई। कई घरों पर तो रिमोट की झालर से बदलते रंग घरों का नजारा और भी आकर्षक कर गए। गणेश नगर, मथुरा नगर सहित कई मुहल्लों में सजावट को देख लोग भी आश्चर्य चकित रह गए।

इधर नगर निगम ने भी सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक सजावट की। गांधी पार्क के साथ में भारत माता पार्क में झालरों की सजावट देखने लायक थी तो इस अवसर पर सुभाष तिराहा भी रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ नजर आया। चाइना की सस्ती झालर ने श्रमिक बस्तियों में भी मकानों को रोशनी से रोशन कर दिया। लोगों ने अपने घरों के बाहर आकर्षक सजावट की।

chat bot
आपका साथी