बारिश में कमजोर पड़ा कच्चा घर ढहा, कई मवेशी मरे

संवाद सूत्र खखरेड़ू बीते दिनों हुई बारिश से कमजोर पड़ा कच्चा घर बीती रात ढह गया। थाना क्ष

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 06:26 PM (IST)
बारिश में कमजोर पड़ा कच्चा घर ढहा, कई मवेशी मरे
बारिश में कमजोर पड़ा कच्चा घर ढहा, कई मवेशी मरे

संवाद सूत्र, खखरेड़ू : बीते दिनों हुई बारिश से कमजोर पड़ा कच्चा घर बीती रात ढह गया। थाना क्षेत्र के शितलूपुर गांव में हुए हादसे की जानकारी पाकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। अंधेरे में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे पांच मवेशियों तथा गृहस्वामिनी को बाहर निकाला। हादसे में तीन मवेशी मर गए।

गांव के रहने वाले रामप्रसाद का परिवार दशकों पुराने मकान में रहता है। बीती रात्रि मकान का एक हिस्सा भरभरा कर ढह गया। मकान का जो हिस्सा ढहा, वहां पर मवेशी बंधे हुए थे। मवेशियों की देखभाल के लिए रामप्रसाद की 40 वर्षीय पत्नी आशा देवी भी उसी हिस्से में लेटी हुई थीं। घर गिरने की आवाज व मवेशियों का शोर सुनकर लोग घरों से बाहर आए। अंधेरा व सर्द मौसम के बावजूद मोहल्ले वालों की मदद से मलबा बाहर निकाला गया। गृहस्वामिनी आशा देवी के साथ ही ग्रामीणों ने चार बकरियों व चार गायों को मलबे से सकुशल बाहर निकाल लिया। तीन बकरियों की हादसे में मौत हो गई। पशु चिकित्सक डा. रमेश चन्द्र ने चुटहिल मवेशियों का गांव पहुंचकर इलाज किया। गृहस्वामिनी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्व निरीक्षक गयादत्त मिश्रा ने नुकसान का जायजा लेते हुए तहसील प्रशासन को रिपोर्ट तैयार करके दी है।

chat bot
आपका साथी