बाढ़ का उतर रहा पानी, ढर्रे पर लौट रही जिदगी

यमुना का जल स्तर घटते ही प्रशासन ने राहत की सांस ली है। डीएम एसपी ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर पानी घटने के साथ ही बाढ़ चौकियों में स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। ताकि बाढ़ का पानी उतरने के बाद फैलने वाली बीमारियों से निपटा जा सके। यमुना का जलस्तर घटने के साथ ही शनिवार ही किसी परिवार को घर नहीं छोड़ना पड़ा। चांदपुर में थाना दिवस पर पहुंचे डीएम संजीव कुमार सिंह व एसपी रमेश ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। नोन नदी पर गौरी औंरा गांव के पास बने पुल से बाढ़ में हुए फसलों का नुकसान देखा। उधर प्रशासन की ओर से दपसौरा और परसेढ़ा गांव में पूर्ति विभाग की ओर प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज उत्तम में भी गांव का दौरा किया। एसडीएम प्रमोद झा ने बताया हालात सामान्य हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:26 AM (IST)
बाढ़ का उतर रहा पानी, ढर्रे पर लौट रही जिदगी
बाढ़ का उतर रहा पानी, ढर्रे पर लौट रही जिदगी

जागरण टीम, फतेहपुर : छह दिन से आफत बनी यमुना की बाढ़ से शनिवार को कुछ राहत मिली। शुक्रवार की रात से ही स्थिर हो जलस्तर में सुबह से गिरावट शुरू हो गई। शाम तक लगभग पांच सौ सेमी की कमी आई तो बाढ़ से घिरे गांवों को पानी उतरने लगा। अमौली व विजयीपुर ब्लाक के गांवों को तो राहत मिली लेकिन ललौली के पल्टूपुर गांव के हालातों में ज्यादा बदलाव नहीं आया। तीसरे दिन भी गांव के चार सौ परिवार वापसी नहीं कर पाए। टीले में बसे ग्रामीणों को प्रशासन ने लंच पैकेट आदि देकर राहत देने का प्रयास किया।

.............

बीमारी की दहशत

यमुना कटरी के पल्टूपुर गांव में देर शाम तक तीन से चार फिट की गहराई में पानी भरा हुआ था। लगातार पानी से घिरे रहने के कारण बीस से अधिक कच्चे मकान पूरी तरह से बाढ़ में समां गए। मवेशाी के साथ टीले में डेरा डाले ग्रामीण गांव से पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों में इस बात की दहशत है कि कई दिनों से पानी भरे रहने से संडाध व दुर्गंध से बीमारी फैल सकती है। किस तरह से वह गांवों में रह पाएंगे। ऊंचाई वाले घरों के कुछ परिवार गृहस्थी लेकर गांव वापसी भी शुरू कर दी है। सदर एसडीएम राहुल कश्यप ने कहा कि जिस रफ्तार से पानी कम हो रहा है उससे रविवार तक हालात सामान्य हो जाएंगे। डीएम, एसपी ने देखे हाल

यमुना का जलस्तर घटने के साथ ही शनिवार ही किसी परिवार को घर नहीं छोड़ना पड़ा। चांदपुर में थाना दिवस पर पहुंचे डीएम संजीव कुमार सिंह व एसपी रमेश ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। नोन नदी पर गौरी औंरा गांव के पास बने पुल से बाढ़ में हुए फसलों का नुकसान देखा। उधर प्रशासन की ओर से दपसौरा और परसेढ़ा गांव में पूर्ति विभाग की ओर प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज उत्तम में भी गांव का दौरा किया। एसडीएम प्रमोद झा ने बताया हालात सामान्य हैं। डीएम ने कहा कि बाढ़ के बाद भी बाढ़ चौकियों में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट रहेगी। बाढ़ के बाद बीमारी फैलने की संभावना को देखते हुए विभाग निपटने के लिए तैयार रहे।

chat bot
आपका साथी