आश्रम की दीवार गिराने और धमकाने में सात नामजद

संसू जाफरगंज थाने के डिघरुवा गांव में स्थित विशंभरानंद तीर्थ महाराज के आश्रम की दीवार व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 08:28 PM (IST)
आश्रम की दीवार गिराने और धमकाने में सात नामजद
आश्रम की दीवार गिराने और धमकाने में सात नामजद

संसू, जाफरगंज : थाने के डिघरुवा गांव में स्थित विशंभरानंद तीर्थ महाराज के आश्रम की दीवार व छत गांव के प्रभावशाली लोगों ने जबरन गिरा दिया था। विरोध करने पर संत के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने एक माह बाद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आश्रम में रह रहे संत गोरेलाल दुबे की तहरीर पर सुरेंद्र वर्मा, महेंद्र वर्मा, राजेंद्र, धर्मवीर, अमित, अमन व नमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी केशव वर्मा ने कहा कि आश्रम की दीवार गिराने वालों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी