'पीएमओ के रिमोट से चल रही है योगी सरकार'

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने की बात कहने वाली सरकार अभी तक इसकी गाइडलाइन तक नहीं बना पाई है।

By amal chowdhuryEdited By: Publish:Sun, 28 May 2017 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 28 May 2017 09:07 PM (IST)
'पीएमओ के रिमोट से चल रही है योगी सरकार'
'पीएमओ के रिमोट से चल रही है योगी सरकार'

फतेहपुर (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/राज्य सभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि प्रदेश में केंद्र शासित सरकार है। रिमोट पीएमओ के हाथ में होने से योगी सरकार दिशा विहीन हो गई है। प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ करने की बात कहने वाली सरकार अभी तक कर्ज माफी की गाइडलाइन तक नहीं बना पाई है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने यहां पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू के आवास में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता पुलिस को ही पीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह कर चुनाव जीता है।

चुनाव के दौरान फर्जी फार्म भरवाए गए। जिन पर दो-दो लाख रुपये का लाभ देने की बात कही गई। उन्होंने कहाकि बालू की कीमत अधिक होने से लोग शौचालय तक नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बुंदेलखंड गंभीर संकट से जूझ रहा है, भूख से लोग मर रहे हैं, तभी तो स्वयंसेवी संगठनों को रोटी बैंक बनाने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ का विरोध करने भाई को कुल्हाड़ी मारी

पानी के लिए झगड़े हो रहे हैं। बुंदेलखंड के एक लाख करोड़ का पैकेज राज्यसभा में चर्चा के दौरान मांगा था। शिवपाल सिंह के अलग दल बनाए जाने के सवाल को टालते हुए कहा कि सब ठीक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: चंदौली में दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म

chat bot
आपका साथी