फतेहपुर की जनता को मिलेगी राहत, पनिहा नाला पुल पर सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू

संवाद सूत्र जहानाबाद (फतेहपुर) जहानाबाद-रोटी मार्ग में रोशनपुर गांव के पास पनिहा नाले में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:52 PM (IST)
फतेहपुर की जनता को मिलेगी राहत, पनिहा नाला पुल पर सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू
फतेहपुर की जनता को मिलेगी राहत, पनिहा नाला पुल पर सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू

संवाद सूत्र, जहानाबाद (फतेहपुर) : जहानाबाद-रोटी मार्ग में रोशनपुर गांव के पास पनिहा नाले में निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा दीवार बनाए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग की नींद टूटी। अब पुल पर दीवार निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है।

नाले पर पुल बनाने के लिए शासन ने 70 लाख रुपये खर्च किए थे। पुल बनाने के बाद कार्यदाई संस्था ने उस पर सुरक्षा दीवार नहीं बनाई। जुलाई 2020 में काम बंद सामान समेट यहां से निकल गई। पुल के दोनों ओर बनाई जाने वाली दीवार (रिटेनिग वाल) अधूरी छोड़ा जाना राहगीरों के लिए बड़ा खतरा है। ग्रामीणों ने कई बार सुरक्षा दीवार बनाने की मांग उठाई, पर किसी ने नहीं सुनी। जागरण ने 21 नवंबर को सुरक्षा दीवार को लेकर खबर प्रकाशित की। खबर के बाद अधिकारियों ने इसे संज्ञान लिया। अब अधूरी छोड़ी गई सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू करा दिया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पीडी राजपूत ने कहाकि पुल निर्माण का कुछ काम अधूरा था। अब काम शुरू करा दिया गया है। अब पुल का निर्माण काम पूरा होने के बाद ही काम बंद होगा।

किसान आंदोलन के समर्थन में जाम लगाकर किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बिदकी : दिल्ली बॉर्डर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बिदकी में किसानों ने शिवराजपुर-चिल्ला मार्ग जाम कर दिया। किसानों ने नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा है।

नए कृषि कानून को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। अब जिले में किसानों के समर्थन में किसान संगठन आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन राष्टीयतावादी ने फरीदपुर मोड़ पर पंचायत लगाई। पंचायत करने के बाद शिवराजपुर-चिल्ला मार्ग जाम कर दिया। जाम की खबर मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जाम लगाए किसानों से बात की। इस पर किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंप दिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के इलाहाबाद मंडल अध्यक्ष अशोक उत्तम, जिलाध्यक्ष राम सहांय पटेल, नवल पटेल, पुन्नू शुक्ला, दिनेश शुक्ला, राहुल उमराव, मोइद, हीरालाल, श्यामलाल, कप्तान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी