बसपा की बैठक में गठबंधन धर्म निभाने की दी नसीहत

जागरण संवाददाता फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के सीतापुर थरियांव में सपा-बसपा के कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 06:25 AM (IST)
बसपा की बैठक में गठबंधन धर्म निभाने की दी नसीहत
बसपा की बैठक में गठबंधन धर्म निभाने की दी नसीहत

जागरण संवाददाता, फतेहपुर :

सदर विधानसभा क्षेत्र के सीतापुर थरियांव में सपा-बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को बसपा के सेक्टर प्रभारी अमरेंद्र बहादुर ने संबोधित करते हुए गठबंधन धर्म निभाकर फतेहपुर लोकसभा सीट जीतने का आह्वान किया। कहा कि इस बार देश का प्रधानमंत्री पार्टी सुप्रीमो मायावती को बनाना है। उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि इन सरकारों के सभी वादे झूठे हैं। जनता बेहाल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। विकास कार्य हुए नहीं। बेरोजगारी, गरीबी फैली है। सम्मेलन को गठबंधन प्रत्याशी सुखदेव वर्मा ने भी संबोधित किया। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, बसपा जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह गौतम, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, मुरलीधर गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, तेज बहादुर सिंह, बीर प्रकाश लोधी, शब्बीर खा, शिवशरण यादव, राजू कुर्मी, सुनील उमराव समेत कई सपा, बसपा के पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी