मिट्टी का टीला ढहा, चार महिलाएं दबीं, एक की मौत

संवाद सूत्र,¨बदकी (फतेहपुर): औंग के गलाथा गांव में शनिवार को खोदाई के दौरान मिट्टी का एक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:50 PM (IST)
मिट्टी का टीला ढहा, चार महिलाएं दबीं, एक की मौत
मिट्टी का टीला ढहा, चार महिलाएं दबीं, एक की मौत

संवाद सूत्र,¨बदकी (फतेहपुर): औंग के गलाथा गांव में शनिवार को खोदाई के दौरान मिट्टी का एक टीला अचानक ढह गया। एक किशोरी समेत चार महिलाएं दब गईं। चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने खोदाई कर चार फीट नीचे से सभी को बाहर निकाला। इनमें एक महिला की मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही कारागार राज्यमंत्री जयकुमार ¨सह जैकी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

ननकी देवी (35) पत्नी राजकूपर निषाद, सोनी (25) पत्नी अनिल निषाद, खुशबू देवी (15) पत्नी राजकिशोर निषाद और मंजू पत्नी राजकपूर निषाद (27) सुबह साढ़े नौ बजे घर की पुताई के लिए गांव से उत्तर दिशा में टीले से मिट्टी खोदने गई थीं। नीचे मिट्टी खोदते वक्त अचानक टीला भरभरा कर ढह गया। हादसे में ननकी की मौत हो गई। घायलों को गोपालगंज पीएचसी में कराया गया है। खुशबू की हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी