व्यापार मंडल ने दिया डेथ बाडी फ्रीजर

जागरण संवाददाता फतेहपुर फतेहपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मृतक शरीक की सुरक्षा के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 08:58 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 08:58 PM (IST)
व्यापार मंडल ने दिया डेथ बाडी फ्रीजर
व्यापार मंडल ने दिया डेथ बाडी फ्रीजर

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: फतेहपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मृतक शरीक की सुरक्षा के लिए डेथ बाडी फ्रीजर जनता को समर्पित किया। जिलाध्यक्ष रमेश द्विवेदी समेत अन्य व्यापारियों ने इस फ्रीजर की देखभाल व रखरखाव की जिम्मेदारी सिविल लाइन के सभासद व नगर अध्यक्ष विनय तिवारी को दी। अब समाज के सभी लोग सभासद से संपर्क कर फ्रीजर की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। संगठन के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्त ने जिलाध्यक्ष व सभासद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। संजीव गुप्त द्वारा माल्यार्पण किया गया। सुरेश दीक्षित, अरुण शुक्ल, अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन त्रिवेदी, धर्मेंद्र साहू, पंकज दीक्षित, मनोज रस्तोगी, राजेश द्विवेदी, मयंक पाल, हरिश्चंद्र शुक्ल, सुरेश शुक्ल, गोरेलाल दीक्षित, अशोक दीक्षित, दुर्गादत्त शास्त्री, सुशील दुबे, सुरेंद्र अवस्थी व अभिषेक मौर्य आदि रहे।

chat bot
आपका साथी