बाबूलाल अध्यक्ष और प्रवेश बने महामंत्री

जागरण संवाददाता फतेहपुर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के संगठनात्मक चुनाव में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:51 PM (IST)
बाबूलाल अध्यक्ष और प्रवेश बने महामंत्री
बाबूलाल अध्यक्ष और प्रवेश बने महामंत्री

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के संगठनात्मक चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पर आम राय भले ही नहीं बन पाई, लेकिन संपन्न चुनाव में इन तीनों पर प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर बाबूलाल पाल पुन: कर्मचारियों की पसंद बने, जबकि महामंत्री पद पर प्रवेश कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश ने जीत दर्ज की। कर्मचारियों ने विजई प्रत्याशियों का माला पहना कर स्वागत किया।

तेलियानी ब्लाक परिसर में चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अंबिका व धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर चार, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर तीन-तीन उम्मीदवार होने के कारण गहमा-गहमी रही। शुरुआत में एक-एक वोट लेकर मारामारी दिखी। लेकिन जब परिणाम घोषित हुए तो जीत एकतरफा रही। अध्यक्ष पद पर 314, महामंत्री पद 404 और कोषाध्यक्ष पद 150 वोट जीत का अंतर रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही जिले की कमेटी घोषित की जाएगी। कर्मचारियों के हित में लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है और आगे भी लड़ी जाएगी।

chat bot
आपका साथी