फॉग लाइट न लगे होने पर 22 वाहनों पर 5 लाख जुर्माना

जागरण संवाददाता फतेहपुर एआरएम रोडवेज मक्खनलाल केशरवानी ने चेकिग के दौरान 14 बसों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 11:07 PM (IST)
फॉग लाइट न लगे होने पर 22 वाहनों पर 5 लाख जुर्माना
फॉग लाइट न लगे होने पर 22 वाहनों पर 5 लाख जुर्माना

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : एआरएम रोडवेज मक्खनलाल केशरवानी ने चेकिग के दौरान 14 बसों समेत 22 वाहनों पर फॉग लाइट न लगे होने पर चालान कर दिया और 5 लाख रुपए जुर्माना किया है । यह कार्रवाई हादसों में कमी लाने के लिए संयुक्त टीेम ने की है। सुबह 11 बजे से अवकाश के दिन रविवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज व सहायक परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविद त्रिवेदी ने चेकिग अभियान चलाकर वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान शाम 5 बचे तक चला। मामले पर संयुक्त टीम ने बताया कि हादसों में कमी लाने के लिए चेकिग अभियान और तेजी से चलाया जाएगा।

कृषि कानून के विरोध में बैलगाड़ी से घूमे सपाई

संवाद सहयोगी, बिदकी : कृषि कानून के विरोध में अब सपाई गांव में किसानों के बीच जा रहे हैं। सोमवार को औंग से बकेवर तक बैलगाड़ी से गांव का भ्रमण किया। गांव में किसानों के बीच चौपाल लगा कृषि कानून को किसान विरोधी बताया। औंग कस्बे से देवमई ब्लाक प्रमुख सपा नेता कुश वर्मा के नेतृत्व में बैलगाड़ी पर सपा कार्यकर्ता सवार होकर गांव के भ्रमण के लिए निकले। सपाई बैलगाड़ी से खदरा, करचलपुर, टिकरा, देवमई, बैठका, मुसाफा, जहानाबाद, शकूराबाद के बाद बकेवर कस्बे पहुंचे। यहां पर बैलगाड़ी यात्रा का समापन हुआ। इस विरोध प्रदर्शन में वंदना राकेश शुक्ला, जहानाबाद विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल, सुरेश पाल, कामता यादव, जय सिंह पटेल, विवेक, विकास, अनवर यादव, तेज सिंह यादव, विपिन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिदकी में दो स्थानों पर धरना शुरू

- कृषि कानून के विरोध में आंबेडकर चौराहे के पास जिला पंचायत सदस्य बबलू कालिया के नेतृत्व में मनीष पटेल, वीरेंद्र पटेल, चंदन, सुशील, अरुण दीक्षित, राजेश, पप्पू सहित अन्य किसान धरने पर बैठे हैं। इसके अलावा राजकीय परिवहन निगम बस अड्डे में जितेंद्र मिश्र अष्टावक्र के नेतृत्व में दिव्यांगों ने धरना शुरू किया है। इस धरने में सुनील दुबे, सुमित बाजपेई, सर्वेश, राम चरन यादव, शुभम, विनोद बाजपेई, मूर्ति देवी बैठे हैं।

chat bot
आपका साथी