संदिग्ध हालात में महिला फांसी पर झूली, मौत

धाता : खखरेडू थाने के पौली गांव में बीती रात एक विधवा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 07:34 PM (IST) Updated:Sun, 30 Apr 2017 07:34 PM (IST)
संदिग्ध हालात में महिला फांसी पर झूली, मौत
संदिग्ध हालात में महिला फांसी पर झूली, मौत

धाता : खखरेडू थाने के पौली गांव में बीती रात एक विधवा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका का शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बिलकिश बेगम (45) पत्नी स्व. इरशाद अहमद दो पुत्रियों के साथ घर में सिलाई-कढ़ाई कर परिवार का पालन-पोषण करती थी। बताते हैं कुछ दिनों से वह तंगहाली को लेकर परेशान रहती थी। बीती रात बच्चियों के साथ खाना खाकर वह सोने चली गई। रात में ही उन्होंने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुबह बच्चियों ने फांसी में मां का शव झूलता देखा तो कोहराम मच गया। एसओ सुनील कुमार का कहना था परिजनों ने किसी प्रकार की आशंका नहीं व्यक्त की है। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

chat bot
आपका साथी