जनता व अफसरों के लिए लाभकारी राजस्व संहिता

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धूम-धाम से राजस्व दिवस मनाया गया। नई राजस

By Edited By: Publish:Thu, 11 Feb 2016 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2016 07:43 PM (IST)
जनता व अफसरों के लिए लाभकारी राजस्व संहिता

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धूम-धाम से राजस्व दिवस मनाया गया। नई राजस्व संहिता को रेखांकित करते हुए अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि यह जनता और अफसरों के लिए लाभकारी है। अब सरलता से राजस्व मामलों का निस्तारण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम व भू राजस्व अधिनियम व अन्य राजस्व अधिनियम के स्थान पर नई राजस्व संहिता मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विधियों की कमियों, वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत कतिपय प्रकरणों में नियमों की तथा परिस्थितियों में विधि शून्यता को विधान में दूर कर दिया गया है। राजस्व संहिता से राजस्व प्रशासन में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। इस मौके पर राजस्व कर्मी, अधिवक्ता व अनेक लोग मौजूद रहे। इस मौके पर राजस्व संहिता को जन जन तक पहुंचाने के लिए भी विचार विमर्स हुआ। प्रमुख स्थलों पर होर्डिंग्स लगाने का निर्णय लिया गया। कई राहत राशि चेकों का विरण किया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तव, तहसीलदार न्यायिक शिव प्रसाद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी