कोहरे में लाइटों को जलाकर मार्गों पर गुजरे वाहन

संवाद सूत्र नवाबगंज एकाएक छाए कोहरे में वाहन सवार लाइटों को जलाकर चलते नजर आए। सर्दी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 04:30 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 04:30 PM (IST)
कोहरे में लाइटों को जलाकर मार्गों पर गुजरे वाहन
कोहरे में लाइटों को जलाकर मार्गों पर गुजरे वाहन

संवाद सूत्र, नवाबगंज : एकाएक छाए कोहरे में वाहन सवार लाइटों को जलाकर चलते नजर आए। सर्दी बढ़ने से लोगों को गरम कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सूरज निकलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।

नवाबगंज क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदलने से सोमवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण मौसम में ठंडक होने से लोग गर्म कपड़े पहनकर आग का सहारा लेते नजर आए। सुबह कोहरा होने के कारण नवाबगंज-फर्रुखाबाद मार्ग, मंझना-मोहम्मदाबाद मार्ग व नवाबगंज-अलीगंज मार्ग पर निकलने वाले बाइक सवार, कार व अन्य वाहनों के चालक वाहनों की हेड लाइट को जलाकर धीमी गति से चले। सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरा छाया रहने के कारण वाहनों का आवागमन भी कम रहा। इसके बाद सूर्य देव के निकलने पर लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की।

chat bot
आपका साथी