प्रसपा जैसी पार्टियां बनती बिगड़ती रहती है, कोई फर्क नहीं पड़ता

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लोकसभा चुनावों की नजदीकियों को लेकर शुक्रवार को जहां सपा अध्यक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 10:44 PM (IST)
प्रसपा जैसी पार्टियां बनती बिगड़ती रहती है, कोई फर्क नहीं पड़ता
प्रसपा जैसी पार्टियां बनती बिगड़ती रहती है, कोई फर्क नहीं पड़ता

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लोकसभा चुनावों की नजदीकियों को लेकर शुक्रवार को जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गांव में चौपाल कर लोगों से संपर्क साधा। वहीं शनिवार को सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने संगठन नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति तय की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि प्रसपा से सपा का कोई नुकसान नहीं है। इस तरह की पार्टियां बनती व बिगड़ती रहती हैं। सपा कार्यकर्ता इस पर ध्यान भी नहीं देते।

आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के खिलाफ बोले कि भाजपा के राज में स्कूलों में बच्चों की जगह मवेशी भर्ती किए जा रहे हैं। हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार समाज में भेदभाव पैदा कर रही है। मुलायम और शिवपाल का नाम न लेते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भाई-भाई को लड़ाने का काम कर रही है। खनन मामले में आइएएस बी. चंद्रकला पर भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई का शिकंजा कसे जाने पर बोले कि भाजपा के पास सीबीआई है, जिसके पीछे चाहती है, लगा देती है।

सपा व बसपा गठबंधन वह उन्होंने कहा कि इससे दोनों पार्टियों को लाभ होगा, हालांकि सपा व बसपा प्रमुखों में प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। इस दौरान उन्होंने संगठन नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश दीक्षित, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी