धान क्रय केंद्र पर विधायक को बंद मिली खरीद

संवाद सहयोगी कायमगंज विधायक ने विपणन विभाग के धान खरीद केंद्र पर छापा मारा। किसानों की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 07:09 PM (IST)
धान क्रय केंद्र पर विधायक को बंद मिली खरीद
धान क्रय केंद्र पर विधायक को बंद मिली खरीद

संवाद सहयोगी, कायमगंज : विधायक ने विपणन विभाग के धान खरीद केंद्र पर छापा मारा। किसानों की मौजूदगी के बावजूद खरीद बंद मिली। विधायक ने केंद्र प्रभारी को कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी देने के साथ कहा कि यदि किसानों के साथ अन्याय हुआ तो सीधा मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।

धान खरीद केंद्र पर किसानों को हो रही परेशानी की जानकारी पर विधायक अमर सिंह खटिक ने बुधवार दोपहर केंद्र पर छापा मारा। वहां कई किसान खड़े थे। धान के बोरों से लदे तीन ट्रैक्टर भी खड़े थे, लेकिन छनाई व तौल के लिए धान उतारा नहीं गया था। सैंपल दिखाकर अपने नंबर का टोकन पाने के लिए किसानों की लाइन लगी थी। खरीद न होने के बाबत पूछे जाने पर विधायक को बताया गया कि आज श्रमिक नहीं आए हैं, इसलिए तौल नहीं हो पा रही है। विधायक के छानबीन करने पर सामने आया कि श्रमिक वहीं रहते हैं, कहीं गए भी नहीं थे। वहां मौजूद किसानों ने बताया कि केंद्र प्रभारी को अपनी परेशानी बताने पर वह उसका निराकरण करने के बजाए चेतावनी देते हैं कि अगर वह सही काम नहीं कर रहे हैं, तो उनका ट्रांसफर करा दो। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ बड़े किसानों से खरीद कर लक्ष्य पूरा न करें। छोटे किसानों को वरीयता दें। केंद्र प्रभारी गिरीश चंद्र ने बताया विधायक को बताया कि सैंपल देखकर टोकन दिए जाने की व्यवस्था से नियमानुसार ही खरीद की जा रही है। एक दिन में 200 क्विटल धान की ही छनाई व तौल कर खरीद हो सकती है। अब तक 21 किसानों से 1240 क्विटल धान की खरीद हो चुकी है। उनका पूरा प्रयास है कि किसी को कोई परेशानी न हो।

chat bot
आपका साथी