सम्मान से नवाजे गए डॉक्टर, कोरोना वारियर अधिकारी व व्यापारी

संवाद सहयोगी कायमगंज उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के तत्वावधान में नव वर्ष पर आयोजित अभिनंद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 06:47 PM (IST)
सम्मान से नवाजे गए डॉक्टर, कोरोना वारियर अधिकारी व व्यापारी
सम्मान से नवाजे गए डॉक्टर, कोरोना वारियर अधिकारी व व्यापारी

संवाद सहयोगी, कायमगंज : उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के तत्वावधान में नव वर्ष पर आयोजित अभिनंदन समारोह में डॉक्टरों, अधिकारियों व अन्य कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया।

एक जनवरी की रात सीपी गेस्ट हाउस में हुए समारोह में नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता व अन्य व्यापारी नेताओं ने मुख्य अतिथि विधायक अमर सिंह खटिक, एसडीएम सुनील कुमार यादव, सीओ राजवीर सिंह गौर व पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार चक को माला व शाल पहनाकर सम्मान पत्र दिया। उद्योगपति लक्ष्मीनरायन अग्रवाल सहित पांच व्यापारियों को व्यापार शिरोमणि के सम्मान से अलंकृत किया गया। कोरोना वारियर्स के रूप में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग सिंह सहित अन्य सरकारी व निजी डॉक्टरों और स्टाफ, केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष विनय रस्तोगी, साहसी बालिका ग्रुप लीडर खुशबू मिश्रा, शिल्की मिश्रा, जीएसटी व एक्साइज विभाग के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। यह हुए सम्मानित

कोरोना वारियर्स डॉक्टर : सुभाष गुप्ता, हेमंत गुप्ता, एमपी सिंह चौहान, प्रमोद गुप्ता, अनिरुद्ध गंगवार, आशय गुप्ता, मनीश रस्तोगी, मतलूब खां, प्रदीप जैन, प्रदीप शर्मा, संतोष अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विकास शर्मा, अहिवरन सिंह, संजेश गंगवार, प्रमोद सैनी, अनुज रस्तोगी, जितेंद्र सिंह, डीएस चौहान, डीपी सिंह। स्वास्थ्य विभाग टीम : डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. सुनील वर्मा, विनय मिश्रा, मनोज, राजपाल, रमेश, रामशंकर, शिवम, शिवकुमार, सत्येंद्र कुमार व विनय रस्तोगी।

साहसी बालिका ग्रुप : खुशबू मिश्रा, शिवानी यादव, निकिता, गुनगुन, आकांक्षा, प्रियंका द्विवेदी, अंशिका गंगवार व शिल्की मिश्रा। व्यापार शिरोमणि : सत्यनरायन अग्रवाल, नरेश चंद्र गुप्ता, वीरेंद्र राठौर, संजय अग्रवाल मुन्ना।

chat bot
आपका साथी