कपड़ा व्यापारी की पुत्री समेत चार निकले पॉजिटिव

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद मंगलवार को कपड़ा व्यापारी की पुत्री समेत चार पॉजिटिव निकले।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 04:34 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 04:34 PM (IST)
कपड़ा व्यापारी की पुत्री समेत चार निकले पॉजिटिव
कपड़ा व्यापारी की पुत्री समेत चार निकले पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : मंगलवार को कपड़ा व्यापारी की पुत्री समेत चार पॉजिटिव निकले। इन लोगों को 108 एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 213 हो गई है। जब कि 124 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 82 मरीजों का इलाज जारी है। सात लोगों की मौत हो चुकी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेनापत निवासी कपड़ा व्यापारी की 21 वर्षीय पुत्री बाहर रहकर पढ़ाई करती है। वह तीन माह पहले घर आई थी। आठ दिन पहले युवती को बुखार आने पर उसकी जांच कराई गई थी। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मोहल्ला रामलीला गड्ढा निवासी 29 वर्षीय महिला पॉजिटिव पति के संपर्क में आने से संक्रमित हो गई। कमालगंज थाना क्षेत्र के अमानाबाद निवासी 39 वर्षीय युवक पत्नी और बच्चों के साथ लखनऊ गया था। वहां पर उसकी जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित निकला। वहां पर ही उसका इलाज चल रहा है। आजादनगर निवासी युवक की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई। युवती, महिला और युवक को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के सेनापति मोहल्ला सहित संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी