कृषि कानून का विरोध कर किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारी अंबेडकर तिराहे पर एकत्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:26 PM (IST)
कृषि कानून का विरोध कर किसानों ने किया प्रदर्शन
कृषि कानून का विरोध कर किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारी अंबेडकर तिराहे पर एकत्र हुए। कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन किया और जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बादशाह सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी अंबेडकर तिराहे पर एकत्र हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आरोप लगाया गया कि सरकार ने कुछ पूंजीपति लोगों को लाभ दिलाने के लिए कृषि कानून पास किया है। जिसे वापस लिया जाए। बड़े संख्या में किसान सिधु बार्डर, गाजीपुर बार्डर व शाहजहांपुर बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने हठधर्मिता न छोड़ी तो यहां भी प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। किसान जेल भरो आंदोलन भी करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर श्रीकृष्ण गौतम, बृजमोहन राजपूत, राजू कुशवाहा, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, ऋषि देव, धर्मेंद्र, विनय कुमार, राजेश, नीरज, मेवाराम सागर आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए लगाई गई पीएसी

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए फतेहगढ़, फर्रुखाबाद व मऊदरवाजा के थानाध्यक्षों के अलावा एक प्लाटून पीएसी भी तैनात की गई। क्षेत्राधिकारी नगर राजवीर सिंह प्रदर्शन के बारे में जानकारी लेते रहे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जुलूस अंबेडकर तिराहे पर मिलेट्री चौराहे पर पहुंचा। यहां से कोतवाली होते हुए एमआइसी तिराहा से गुजरकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने के बाद सभी किसान चले गए।

chat bot
आपका साथी