संक्षेप में पढ़ें फर्रुखाबाद जिले की खबरों को

दुकान के बाहर खड़ी ट्राली चोरी कंपिल मोहल्ला मांझगांव पूर्व निवासी कृपाल सिंह यादव की क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:18 PM (IST)
संक्षेप में पढ़ें फर्रुखाबाद जिले की खबरों को
संक्षेप में पढ़ें फर्रुखाबाद जिले की खबरों को

दुकान के बाहर खड़ी ट्राली चोरी

कंपिल : मोहल्ला मांझगांव पूर्व निवासी कृपाल सिंह यादव की कबाड़ी की दुकान कायमगंज मार्ग पर पुरानी पेट्रोल पंप के सामने है। उन्होंने कबाड़े में खरीदी ट्रैक्टर की ट्राली को दुकान के बाहर खड़ा कर दिया। शुक्रवार रात चोर ट्राली को चुरा ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी ट्राली नहीं मिली। रविवार सुबह पीड़ित ने थाने पहुंच घटना की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। -संसू मिनी गुंडा एक्ट में छह पर मुकदमा दर्ज

संकिसा : मेरापुर थाना प्रभारी जगदीश वर्मा ने वताया कि गांव रमापुरदवीर निवासी गौरव यादव उर्फ मौलाना, राजेंद्र सिंह, राजू उर्फ राजेश, सुभाष चंद्र व गांव खलवारा निवासी रत्नेश और शंकर कठेरिया के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। -संसू पयार रखने के विवाद में दो घायल

शमसाबाद : गांव सरपालपुर निवासी प्रेमसिंह का महेंद्र से रास्ते में पयार रखने को लेकर शनिवार शाम विवाद हो गया। लाठी डंडे चलने से एक पक्ष से रंजीत तथा दूसरे पक्ष से प्रेम सिंह घायल हो गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार भाटी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दसरे के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें प्रेम सिंह, विकास व दूसरे पक्ष से महेंद्र तथा रंजीत को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। -संसू निहास उखाड़ने को लेकर विवाद

नवाबगंज : गांव धूरीहार निवासी अनीता देवी पत्नी स्व. हरिभान सिंह की जमीन में उनकी निहास लगी हुई थी। रविवार गांव के युवक ने निहास की ईंटों को उखाड़ कर फेंक दिया। अनीता देवी व स्वजन ने विरोध किया, तो दबंग गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो गए। अनीता देवी ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर दी। -संसू सरसों उखाड़ने का विरोध करने पर पीटा

नवाबगंज : गांव सितवनपुर पिथू निवासी रामौतार राठौर के खेत में खड़ी सरसों की फसल गांव का युवक अक्सर उखाड़कर ले जाता है। रविवार को रामौतार के पुत्र अरविद ने युवक को सरसों उखाड़ते पकड़ लिया। अरविद ने सरसों उखाड़ने का विरोध किया, तो युवक मारपीट करने लगा। अरविद को बचाने आए छोटे भाई सुरेंद्र व भतीजे बोलू को भी पीटा। रामौतार ने नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दी। -संसू

chat bot
आपका साथी