घर के बाहर खेल रहे मासूम की नाली में गिरने से मौत

घर के बाहर खेल रहे बालक की नाली में गिरने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 10:25 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 06:06 AM (IST)
घर के बाहर खेल रहे मासूम की नाली में गिरने से मौत
घर के बाहर खेल रहे मासूम की नाली में गिरने से मौत

संवाद सूत्र, नवाबगंज : घर के बाहर खेल रहे बालक की नाली में गिरने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

ग्राम बरतल निवासी मुकेश कुमार का दो वर्षीय पुत्र संगम रविवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते संगम घर के सामने सुरेश के मकान तक पहुंच गया। उसी बीच संगम सुरेश के घर के सामने सड़क किनारे बनी नाली में भरे कीचड़ व पानी में गिर गया। जिससे संगम की मौत हो गई। संगम को घर के बाहर न देख मां सुमन देवी सहित अन्य परिजनों ने इधर उधर पड़ोसियों के घर में तलाश किया, लेकिन संगम का कोई पता नही चल सका। सड़क पर खेल रहे बच्चों ने संगम को नाली में पड़ा देख जानकारी परिजनों को दी। लगभग आधे घंटे बाद परिजनों ने संगम के शव को नाली से बाहर निकाला। संगम की मौत पर मां सुमन देवी व पिता मुकेश कुमार समेत अन्य परिजन चीत्कार करने लगे। संगम अपने भाई छह वर्षीय आयुष, पांच वर्षीय बहन नीलम में सबसे छोटा था। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी