पुत्री की शादी के कार्ड बांटने जारही थी हादसे में मृत वृद्धा

शुक्रवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई थी। शनिवार को उनकी पहचान कर ली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक महिला पुत्री की शादी के कार्ड देने अपनीे बहन के घर जा रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 06:03 AM (IST)
पुत्री की शादी के कार्ड बांटने जारही थी हादसे में मृत वृद्धा
पुत्री की शादी के कार्ड बांटने जारही थी हादसे में मृत वृद्धा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : सड़क हादसे में शुक्रवार को महिला की मौत हो गई थी। शनिवार को उनकी पहचान कर ली गई। परिजनों के मुताबिक महिला पुत्री की शादी के कार्ड देने अपनीे बहन के घर जा रही थी।

डग्गामार मैजिक में सवार होकर शुक्रवार को महिला जा रही थी। महिला ने अपना सिर वाहन से बाहर निकाला, इसी बीच सामने आए अज्ञात चार पहिया वाहन रगड़ता हुआ निकल गया। जिससे महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पहचान न होने के कारण महिला के शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। शनिवार सुबह कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पटवन वाली गली निवासी अनिल शाक्य ने 62 वर्षीय शकुंतला देवी की पहचान अपनी मां के रूप में की। परिजनों ने बताया कि शकुंतला के पति हरसहाय शाक्य की मौत हो चुकी है। उनकी छोटी पुत्री पैरों से दिव्यांग संगीता की शादी अताईपुर से तय हुई है। अगले माह बारात आने को है, इसी सिलसिले में शकुंतला पुत्री की शादी का कार्ड देने मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव चौरसिया मझोला निवासी बहन सुषमा पत्नी आशाराम के घर जा रहीं थी। वृद्धा के पुत्र नीरज, अनिल, पुत्री अनीता, संगीता हैं।

chat bot
आपका साथी