हाजिर न होने पर 'नाबालिग' प्रधान को किया गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, कायमगंज (फर्रुखाबाद) : प्रमाण पत्रों के साथ छेड़छाड करने के आरोपी नाबालिग 'प्रध्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 10:35 PM (IST)
हाजिर न होने पर  'नाबालिग' प्रधान को किया गिरफ्तार
हाजिर न होने पर 'नाबालिग' प्रधान को किया गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, कायमगंज (फर्रुखाबाद) : प्रमाण पत्रों के साथ छेड़छाड करने के आरोपी नाबालिग 'प्रधान' को कोर्ट में हाजिर न होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ने ग्राम पंचायत रुटौल में वर्ष 2010 के ग्राम पंचायत चुनाव में गलत आयु प्रमाण पत्र लगाकर खुद को बालिग दिखाया था।

ग्राम प्रधान के चुनाव में रुटौल ग्राम पंचायत से अर्जुन यादव पुत्र चंद्रपाल यादव सबसे कम आयु का प्रधान चुने गए थे। निकटतम प्रतिद्वंदी ने शिकायत की थी कि वह नाबालिग है, फर्जी सर्टीफिकेट लगाकर आयु अधिक दर्शाई है। इस पर एसडीएम के आदेश पर अर्जुन यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे में सुनवाई के दौरान न्यायालय में हाजिर न होने कारण उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया। रविवार रात वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अर्जुन यादव पर विगत दिनों एक दुघर्टना के बाद सड़क पर जाम लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर देने का भी मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उक्त दोनों मामलों में अर्जुन यादव की गिरफ्तारी होना बताया है।

chat bot
आपका साथी