विसर्जन यात्रा में मटकी फोड़ने की होड़

संवाद सूत्र, शमसाबाद : कस्बा स्थिति महादेव मंदिर से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा शुरू हुई। डीजे प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:37 PM (IST)
विसर्जन यात्रा में मटकी फोड़ने की होड़
विसर्जन यात्रा में मटकी फोड़ने की होड़

संवाद सूत्र, शमसाबाद : कस्बा स्थिति महादेव मंदिर से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा शुरू हुई। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा जमकर थिरके। महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की। मटकी फोड़ने को युवाओं में होड़ लगी रही। गंगा रोड पर मटकी फोड़ने के लिए युवाओं ने मीनार बनाई। इस दौरान मीनार खिसकने से ऊपर पर चढ़ा युवक रस्सी के सहारे लटक गया। हालांकि वह सकुशल नीचे आ गया।

महादेव मंदिर से शुरू हुई गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु डीजे व बैंड बाजे पर जमकर थिरके। बप्पा के जयकारे गूंजते। महिलाओं व युवकों ने छतों से जगह जगह पुष्प की। विसर्जन यात्रा मुख्य बाजार से होती हुई गंगा रोड स्थित सर्वदानंद मंदिर के पास पहुंची। 25 फुट ऊंची बंधी मटकी देखकर युवाओं की नजर टिक गई। युवाओं ने मीनार बनाना शुरू किया तो नजारा देखने को आतुर हो उठे युवाओं ने मानव पिरामिड बनाया। सबसे ऊपर चढ़े युवक ने मटकी फोड़ दी। कमेटी ने युवाओं को पुरस्कृत किया। प्रतिमा ढाई घाट गंगा तट पहुंची। जहां भू विसर्जन किया गया। कमेटी ने वहां भंडारे का आयोजन भी किया। कमेटी के अध्यक्ष जोगराज, रामू भरद्वाज, विकास, गौरव सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कमालगंज में प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस में चल रहे श्री गणेश महोत्सव में दिल्ली से आए कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। भगवान शंकर के तांडव नृत्य एवं नृत्य करते राधा कृष्ण की झांकी ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। अध्यक्ष राजेंद्र महेश्वरी, नितेश महेश्वरी, गौरव गुप्ता, मोनू हलवाई, प्रतिवन वर्मा आदि ने व्यवस्था देखी।

नवाबगंज कस्बे के मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे महोत्सव में गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना की गयी। कल्लू गुप्ता, ¨पटू गुप्ता, संतोष गुप्ता, अनुराग महाजन आदि ने सहयोग किया। कमल मंदिर व पंचवटी मंदिर में स्थापित गणेश की मूर्तियों की पूजा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। रात भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया। विनोद गुप्ता, योगेंद्र पाल, सुनील कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी