बाइक सवारों ने महिला के कुंडल लूटे

संवाद सूत्र, शमसाबाद : अपाचे बाइक सवार लुटेरों ने पति के साथ जा रही महिला के कुंडल लूट ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 05:22 PM (IST)
बाइक सवारों ने महिला के कुंडल लूटे
बाइक सवारों ने महिला के कुंडल लूटे

संवाद सूत्र, शमसाबाद : अपाचे बाइक सवार लुटेरों ने पति के साथ जा रही महिला के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। महिला के पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंचा।

गांव रसूलपुर तराई निवासी आजाद कुमार अपनी पत्नी सुषमा देवी के साथ बाइक से कमालगंज रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। फैजबाग दलेलगंज के बीच मुख्य मार्ग पर पीछे से आए अपाचे बाइक सवार लुटेरों ने अपनी बाइक आजाद की बाइक के पास लगाकर महिला के एक कान से झुमकी नोच लीं और कायमगंज की तरफ भाग गए। महिला की चीख पुकार पर राहगीरों की भीड़ लग गई। आजाद ने अपनी बाइक से लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वह ठंडी कुइयां के निकट से दूसरे मार्ग पर खेतों में भाग गए। आजाद ने फैजबाग पुलिस चौकी पर सूचना दी। आजाद ने बताया युवकों की उम्र 25 से 28 वर्ष के करीब होगी। सफेद रंग की अपाचे बाइक थी, उस पर पीछे नंबर नहीं पड़ा था। ग्रामीणों का कहना था कि दिन के समय पुलिस रोड पर नजर नहीं आती है, इसलिए लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। एक सप्ताह पूर्व इसी मार्ग पर गांव धमगवां के निकट गांव दलेलगंज निवासी राजवती के भी सफेद अपाचे बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल छीन लिए थे। एक सप्ताह में दूसरी घटना हो जाने के बाद भी पुलिस घटना के बारे में अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। फैजबाग चौकी इंचार्ज अभय कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी