ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि पारिवारिक चाचा घायल हो गया। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 10:32 PM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 06:02 AM (IST)
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

संवाद सूत्र, जहानगंज : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पारिवारिक चाचा घायल हो गया। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

गांव नट नगा नौदापुर निवासी 55 वर्षीय श्याम सिंह नट पारिवारिक चाचा उमेश नट के साथ गमी में शामिल होने के लिए मैनपुरी के कसबा बेवर गए थे। मंगलवार देर शाम दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। राजपूताना स्कूल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से श्याम सिंह और उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां पर डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने श्याम सिंह नट को मृत घोषित कर दिया, जबकि उमेशचंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। श्याम सिंह की मौत पर उनकी पत्नी सुशीला देवी आदि परिजन रोने-बिलखने लगे। श्याम सिंह के बच्चों में विक्रम, सुभाष, शोभा और निम्मो हैं। भाई सुंदरलाल, गौरव में श्याम सिंह सबसे बड़े थे।

chat bot
आपका साथी