यातायात नियमों की जानकारी देंगे जागरूकता रथ

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद मुख्य विकास अधिकारी एम अरून्न मोली ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:25 PM (IST)
यातायात नियमों की जानकारी देंगे जागरूकता रथ
यातायात नियमों की जानकारी देंगे जागरूकता रथ

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : मुख्य विकास अधिकारी एम अरून्न मोली ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देंगे।

शासन के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 28 जुलाई तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से बनाए गए रथों में यातायात नियमों की जानकारी लिखे बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। लाउडस्पीकर से यातायात नियमों के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाएगी। यात्री एवं मालकर अधिकारी विजय किशोर आनंद ने बताया कि सभी तहसील क्षेत्रों में वाहन भ्रमण करेंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्राधिकारी नितेश सिंह, यातायात प्रभारी रजनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

मंदिर के जर्जर मार्ग की मरम्मत की जाए : मां गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर ठाकुरद्वारा मंदिर बरगदियाघाट फतेहगढ़ जाने वाले जर्जर पड़े मार्ग की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले मरम्मत की मांग की थी तो नगर पालिका ने गड्ढों को मिट्टी व बालू डालकर भरवा दिया, जिससे बरसात में कीचड़ हो गया। 25 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं मंदिर के आवागमन में दिक्कत होगी। ज्ञापन देने वालों में मीना सिंह, आशीष मिश्र, स्नेहलता शाक्य, शालिनी गुप्ता व संजय प्रताप सिंह शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी