शान से लहराया तिरंगा, मेडल से नवाजे गए पुलिसकर्मी

प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने ली परेड की सलामी. विभिन्न संस्थानों ने किया गणतंत्र दिवस पर आयोजन.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:25 PM (IST)
शान से लहराया तिरंगा, मेडल से नवाजे गए पुलिसकर्मी
शान से लहराया तिरंगा, मेडल से नवाजे गए पुलिसकर्मी

अयोध्या : गणतंत्र दिवस पर जिले भर में तिरंगा शान से लहराया। पुलिस लाइन में जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने परेड की सलामी ली। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार पूरे मनोयोग से कार्य कर रही है। उन्होंने सेवा कार्यों के लिए बाबा हरिदास को सम्मानित किया। परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में जवानों ने परेड में शौर्य और संतुलन दिखाया। अग्निशमन दल की ओर से तिरंगे फव्वारे की भव्य प्रस्तुति की गई। परेड में भागीदारी करने वाली उत्कृष्ट टोली में प्रथम पुरस्कार टोली कमांडर आशीष कुमार यादव, द्वितीय उपनिरीक्षक राजेश रामदेव व तृतीय उपनिरीक्षक नेहा इसरार खां को मिला। फायर सर्विस के रामप्रसाद पांडेय व यातायात पुलिस के प्रमोद कुमार को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मेडल प्रदान किया गया। नगर कोतवाल नितीश श्रीवास्तव को शौर्य सराहनीय सेवा मेडल, थानाध्यक्ष पूराकलंदर संतोष कुमार सिंह को प्रशंसा सेवा मेडल, मुख्य आरक्षी रामआसरे सरोज को उत्कृष्ट सेवा मेडल व अच्छेलाल को सराहनीय सेवा मेडल दिया गया। इस मौके पर आइजी रेंज डॉ. संजीव गुप्ता व डीआइजी दीपक कुमार आदि थे। मंडलायुक्त कार्यालय में आयुक्त एमपी अग्रवाल ने झंडारोहण किया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी शांति देवी सिंह को अंगवस्त्र भेंट किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. वैभव शर्मा, वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला, प्रशासन संतोष कुमार सिंह आदि थे। सीआरपीएफ 63 वीं बटालियन के कमांडेंट छोटेलाल ने कैंप परिसर में ध्वजारोहण किया। जिला न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश तिवारी न्यायालय में ध्वजारोहण किया। सीडीओ प्रथमेश कुमार ने विकास भवन में झंडा फहराया। संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया तथा संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी रीता, सुरेश चंद्र आर्य पूजा सिंह, सत्यप्रकाश, बार अध्यक्ष योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, मंत्री धनुषजी श्रीवास्तव आदि थे।

परिवहन विभाग के संभागीय कार्यालय में आरटीओ शिखर ओझा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नंदकुमार, संभागीय निरीक्षक टीके मल्ल, यात्री एवं माल कर अधिकारी खुर्शीद अहमद आदि थे। नाका स्थित चिरंजीव नर्सिंग इंस्टीट्यूट और चिरंजीव हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. उमेश चौधरी ने ध्वजारोहण किया। का‌र्य्क्रम में हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. जयंती चौधरी, डॉ. अविनाश साहू, डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. चंद्रप्रकाश गुप्त, राजेश यादव, रविमणि चौधरी, भरत प्रकाश सागर, सहदेव, केपी मिश्र आदि थे।

------------------

शिक्षण संस्थानों में झूम के लहराया तिरंगा

अयोध्या: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने परिसर में झंडारोहण किया। उन्होंने महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, डॉ. लोहिया, सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन डॉ. निखिल उपाध्याय ने किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अशोक शुक्ला, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो आरके तिवारी, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो केके वर्मा, प्रो. एनके तिवारी, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी धनंजय सिंह आदि थे। साकेत महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व

प्राचार्यों डॉ. एचबी सिंह, डॉ. सीताराम अग्रवाल, डॉ. एलएन तिवारी, डॉ. रामअवध, डॉ. वीएन अरोरा, डॉ. डीडी दुबे, डॉ. एसएन दुबे, डॉ. प्रदीप खरे, डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव, डॉ. नर्वदेश्वर पांडेय को सम्मानित किया गया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में स्कूल के चेयरमैन व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने झंडारोहण किया। उन्होंने कहाकि भारत का संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। इस मौके पर स्कूल के निदेशक विशाल गुप्त, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी सतीश गुप्त, डॉ प्रगति श्रीवास्तव आदि थे। कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल चेयरमैन डॉ. संजय तिवारी एवं निदेशक मधु त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। निश्शुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में मुख्य अतिथि हरिप्रसाद दुबे ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने झंडारोहण किया। इस मौके पर प्रेमसागर जायसवाल, कस्तूरी जायसवाल, वीरेंद्र कुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल आदि थे। एचसीजे एकमेडमी में प्रबंधक सीपी जैन, मंजुला जैन, प्रबंध निदेशक शिक्षा जैन ने ध्वजारोहण किया। उदया पब्लिक स्कूल में चेयरमैन डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक अपूर्वा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जीवेंद्र सिंह व उप प्रधानाचार्य निधी सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। बाल साक्षरता केंद्र में सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय रानी शर्मा, दिव्या शर्मा, अंकिता प्रजापति, आरती गुप्ता, कुमारी जेबा, ज्योति सेन, मारुत कुमार सिंह, शिवप्रकाश यादव आदि थे। विसेंट ज्योति स्कूल सिविल लाइंस में मुख्य अतिथि आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विवि के सेवानिवृत्त प्राध्यापक कृष्णमुरारी सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर रामधीरज, प्रबंधक मंजू सिंह आदि थे। प्ले वे मांटेसरी स्कूल में प्रधानाचार्य नीरा कपूर व सुप्रीत कपूर ने झंडारोहण किया। उसरू अमौना स्थित देवा इंटर कॉलेज में प्रबंधक सहदेव उपाध्याय, समाजसेवी महेश पांडे, एचपी सरोज, राकेश कुमार पांडे व शिव प्रकाश दुबे ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उप प्रबंधक अजय उपाध्याय, प्रधानाचार्य नमिता मिश्रा, समीर पाठक, घनश्याम, आयुषी उपाध्याय, पूर्णिमा पांडे, सुनील जायसवाल आदि थे। भवदीय पब्लिक स्कूल मोहबरा बाजार में संस्थान के प्रबंध निदेशक मिश्रीलाल वर्मा, चेयरमैन पीएन वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डॉ. अवधेश वर्मा, डॉ. रेनू वर्मा, प्रधानाचार्य एमडी ओझा, उपप्रधानाचार्य नीना मिश्रा आदि थे। सनबीम स्कूल में चेयरमैन सोहनलाल यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य स्वाती आदि थे।

-----------

राजनीतिक दलों ने किया आयोजन

राजनीतिक दलों ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने झंडारोहण किया। दोनों नेताओं ने देश के संविधान की खूबियों पर प्रकाश डाला। वहीं कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने ध्वजारोहण किया। विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसका संचालन महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर ने किया। कांग्रेस प्रवक्ता मो. शरीफ ने बताया कार्यक्रम में राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, सुनील पाठक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, ओमप्रकाश पाठक, कवींद्र सहानी, अब्दुल हकीम, रामनरेश मौर्या, उमेश उपाध्याय, मो. अहमद आदि थे। इंडियन मुस्लिम लीग के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नजमुल हसन गनी ने वजीरगंज स्थित कार्यालय पर झंडा फहराया। इस मौके पर इसरार अहमद, रियासत अली, जफर हबीब, ज्ञानचंद्र अग्रवाल, फैसल गनी, जिया गनी, साकिब इसरार आदि थे।

---------------

आयोजित हुआ क्रिकेट मैच

मकबरा स्थित स्टेडियम पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व होम्योपैथिक एसोसिएशन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में आइएमए ने जीत दर्ज की। डॉ. आनंद शुक्ला को मैन ऑॅफ द मैच चुना गया। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर आइएमए कप्तान डॉ. शिवेंद्र सिन्हा, आइएमए अध्यक्ष डॉ. अफरोज खान,डॉ. पीडी त्रिपाठी, होम्योपैथ एसोसिएशन के कप्तान डॉ. आई. बनर्जी, मुकेश गौतम, डॉ. एफबी सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. मधुकर, डॉ. नानक सरन, डॉ. एसएम द्विवेदी, डॉ. भुवन, डॉ. महेश सुरतानी, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. अतुल वर्मा, डॉ. एसके पाठक, डॉ. उमेश चौधरी आदि थे।

chat bot
आपका साथी