गरीबों की मदद को फिर बढ़े सूर्यइंद्र मेमोरिल ट्रस्ट के हाथ

समाज के वंचित तबके का तीर्थ बन चुके सूर्यइन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट देवगढ़ विकासखण्ड पूराबाजार का छ्ठाँ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 11:03 PM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 06:26 AM (IST)
गरीबों की मदद को फिर बढ़े सूर्यइंद्र मेमोरिल ट्रस्ट के हाथ
गरीबों की मदद को फिर बढ़े सूर्यइंद्र मेमोरिल ट्रस्ट के हाथ

अयोध्या : समाज के वंचित तबके का तीर्थ बन चुके सूर्यइंद्र मेमोरियल ट्रस्ट देवगढ़ विकासखंड पूराबाजार का छठां वार्षिक कार्यक्रम बुधवार को आयोजित है, जिसमें गरीबों, दिव्यागों तथा बेसहारा व्यक्तियों को उनके जीवनयापन के लिए उपकरणों समेत विभिन्न प्रकार की सहायता की जाएगी। कार्यक्रम देवगढ़ गांव में होगा। समाज को समर्पित यह कार्यक्रम पिछले पांच वर्षों से आयोजित हो रहा है।

ट्रस्ट के प्रबंधक विकास सिंह के अनुसार इस बार हजारों की संख्या में उपकरणों का निश्शुल्क वितरण जरूरतमंदों के बीच किया जाएगा। दिव्यागों के दैनिक उपयोग के उपकरण के अलावा गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन, छात्र-छात्राओं को साइकिल, ठेला-रिक्शा तथा बैसाखी, कैलिपर, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल आदि उपकरण बड़ी संख्या में वितरित किए जाएंगे। वह बताते हैं कि इस कार्य के लिए वर्ष भर पात्र व्यक्तियों की तलाश कर सूची बनाई जाती है। प्रमुख रूप से विजय सिंह बंटी, विवेक सिंह बॉबी, अजीत सिंह, बब्लू सिंह, रिकू सिंह, राकेश सिंह, रामनेवल, विष्णु दुबे, विनोद सिंह तथा विनोद श्रीवास्तव आदि की भूमिका सराहनीय है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक प्रो. सूर्यप्रताप सिंह भूटानी के छठीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र विकास सिंह यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

chat bot
आपका साथी