अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देने आज उमड़ेगी भीड़

फैजाबाद : चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को व्रती महिलाओं ने खरना का पर्व मनाय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM (IST)
अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देने आज उमड़ेगी भीड़
अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देने आज उमड़ेगी भीड़

फैजाबाद : चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को व्रती महिलाओं ने खरना का पर्व मनाया। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की उपासना की और नैवेद्य अर्पित कर खीर व अन्य भोग प्रसाद अर्पित किया। प्रसाद ग्रहण के बाद 36 घंटों का कठोर निर्जला व्रत शुरू हो गया। मंगलवार की शाम व्रती महिलाएं पूजन के साथ ही अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देंगी और सभी की मंगलकामना के लिए प्रार्थना करेंगी। बुधवार सुबह सरयू के घाटों पर उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाएगा और हवन, पूजन, आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा।

कर्तिक मास शुक्लपक्ष की पंचमी पर सोमवार को व्रती महिलाओं ने खरना छोटी छठ पर विधि पूर्वक पूजन-अर्चन किया। व्रती महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखकर शाम आम की सूखी लकड़ी जलाकर मिट्टी से बने चूल्हे पर भगवान भाष्कर का भोग प्रसाद बनाया। गन्ने के रस व गुड़ से बने चावल की खीर का भोग लगाया और प्रसाद खुद ग्रहण कर पड़ोसियों, रिश्तेदारों और परिवारीजनों को ग्रहण कराया।

मंगलवार की शाम अयोध्या के सरयू घाट और फैजाबाद के गुप्तारघाट पर व्रती महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ेगी। पूजन के बाद आतिशबाजी भी होगी। पुलिस के लिए सुरक्षा का इंतजाम करना चुनौती होगी। शाम अस्ताचलगामी सूर्य को जल, दूध व अन्य पूजन सामग्री के साथ कमर भर पानी में खड़े होकर व्रती महिलाएं अ‌र्घ्य देंगी। घाटों पर सजी वेदियों पर छठ माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। फलों का भोग लगाया जाएगा। महाआरती होगी और बुधवार को फिर व्रती महिलाएं घाटों पर एकत्र हो उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देंगी, जिसके बाद आरती की जाएगी और छठ महापर्व का पारण होगा।

chat bot
आपका साथी