आग लगने से वनराजा समुदाय के सात घर जले

मवई (अयोध्या) : थाना के गांव गनेशपुर के मजरे पूरे वनराजा में सोमवार को आग लगने से सात लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। दिन में लगभग दस बजे रज्जनलाल के मकान के पीछे अचानक आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने सात मकानों को चपेट ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 11:51 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 11:51 PM (IST)
आग लगने से वनराजा समुदाय के सात घर जले
आग लगने से वनराजा समुदाय के सात घर जले

मवई (अयोध्या) : थाना के गांव गनेशपुर के मजरे पूरे वनराजा में सोमवार को आग लगने से सात लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। दिन में लगभग दस बजे रज्जनलाल के मकान के पीछे अचानक आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने सात मकानों को चपेट ले लिया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में वनराजा समुदाय के रज्जनलाल, सियाराम, सुरेंद्र, गोपाल, बलधारी, राजेंद्र व मंगल के मकान में रखी संपत्ति जलकर राख हो गई।

हल्का लेखपाल रामधीरज कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपने की बात कही। रज्जनलाल की लड़की की शादी आठ मार्च को होने वाली है। पीड़ित ने बताया कि शादी के लिए लाए गए जेवर तथा 20 हजार रुपये नकदी भी जल गई। लेखपाल ने बताया कि प्रधान व कोटेदार को अग्निपीड़ितों की सहायता के लिए खाद्यान्न तथा केरोसिन का तेल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी