लाल निशान से ऊपर बह रही सरयू

सरयू का जलस्तर लाल निशान से दो सेंटीमीटर ऊपर स्थिर है. इस बीच पूराबाजार सोहावल एवं रुदौली ब्लॉक क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक तटवर्ती गांव बाढ़ से घिरते जा रहे हैं.बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन का युद्धस्तर पर प्रयास है.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:57 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:57 PM (IST)
लाल निशान से ऊपर बह रही सरयू
लाल निशान से ऊपर बह रही सरयू

अयोध्या : सरयू का जलस्तर लाल निशान से दो सेंटीमीटर ऊपर स्थिर है। इस बीच पूराबाजार, सोहावल एवं रुदौली ब्लॉक क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक तटवर्ती गांव बाढ़ से घिरते जा रहे हैं। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन का युद्धस्तर पर प्रयास है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सिचाई विभाग के अभियंताओं के साथ रविवार को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा भी लिया।

chat bot
आपका साथी