बूथ कमेटियों की थाह लेने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष

सपा विधानसभा कमेटी गोसाईंगंज की बैठक में जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव पहुंचे। पार्टी कार्यालय सरायशेखमहमूद में बैठक आयोजित रही.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 12:01 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 06:06 AM (IST)
बूथ कमेटियों की थाह लेने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष
बूथ कमेटियों की थाह लेने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष

तारुन (अयोध्या): सपा विधानसभा कमेटी गोसाईंगंज की बैठक में जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव पहुंचे। पार्टी कार्यालय सरायशेखमहमूद में बैठक आयोजित रही। विधान सभा क्षेत्र की 453 बूथ कमेटियों की मजबूती पर बैठक में चर्चा के बहाने उनके जमीनी मजबूती की थाह जिलाध्यक्ष ने ली। संचालन विधान सभा कमेटी अध्यक्ष सियाराम निषाद ने किया। बैठक में पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव जितने के लिए ²ढ़ संकल्प की जरूरत है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आमजनमानस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। बैठक में चुनाव जितने के लिए बूथ कमेटी की मजबूती को जिलाध्यक्ष ने जरूरी बताया। गांव, चौराहों, चौपालों में अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियों को अभी से लोगों के बीच ले जाने को कहा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राम सुंदर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तारुन अजित पटेल, गयाप्रसाद यादव, बिदेश्वरी यादव, नीरज सिंह, राम भारत वर्मा, जियाराम यादव, इंद्रजीत यादव, शिवपूजन यादव, अनिल भारती, राजू सिंह, राकेश कर्पूरी, कृपाराम वर्मा,कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी