पुण्यतिथि पर आचार्य नरेंद्रदेव को नमन

स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् आचार्य नरेंद्रदेव की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन स्थित आचार्य नरेंद्रदेव पार्क में खत्री सभा व आचार्य नरेंद्रदेव विचार प्रचार समिति ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धाजंलि अर्पित किया। खत्री महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महेंद्रा ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 11:18 PM (IST)
पुण्यतिथि पर आचार्य नरेंद्रदेव को नमन
पुण्यतिथि पर आचार्य नरेंद्रदेव को नमन

अयोध्या : स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् आचार्य नरेंद्रदेव की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन स्थित आचार्य नरेंद्रदेव पार्क में खत्री सभा व आचार्य नरेंद्रदेव विचार प्रचार समिति की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धाजंलि अर्पित की। खत्री महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महेंद्रा ने कहा कि आचार्य नरेंद्रदेव महान शिक्षाविद् थे। देश को स्वतंत्र कराने का जुनून उन्हें स्वतंत्रता आन्दोलन में खींच लाया। देश की आर्थिक दशा व गरीबों की दुर्दशा ने उन्हें समाजवादी बना दिया। उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य नरेंद्रदेव के नाती राजकिशोर सहगल व संचालन सभा के महामंत्री रविकुमार मेहरोत्रा ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में एलएन मेहरोत्रा, सुधीर मेहरोत्रा, रामजी महेंद्रा, मीनू कपूर, रजनी मेहरोत्रा, कवींद्र साहनी, सुप्रीत कपूर, संजय कपूर, राजीव साहनी, आलोक मनचंदा, कृष्णगोपाल मेहरोत्रा, अर¨वद अरोड़ा, सचिन सरीन, मदनलाल आहूजा, निखिल टंडन, अनुराग खन्ना आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी