आवारा कुत्तों की आबादी पर लगेगी लगाम

नगर निगम के एनिमल बर्थ कंट्रोल के प्रस्ताव को शासन की टेक्निकल कमेटी ने दी हरी झंडी. सवा पांच करोड़ की लागत से बनेगा अस्पताल बंध्याकरण की योजना.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 11:13 PM (IST)
आवारा कुत्तों की आबादी पर लगेगी लगाम
आवारा कुत्तों की आबादी पर लगेगी लगाम

अयोध्या : शहर में आवारा कुत्तों के आतंक को देखते हुए देर से ही सही, लेकिन नगर निगम ने संजीदगी दिखाई है। शहर में आवारा कुत्तों की आबादी पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम अब उनकी नसबंदी कराएगा। एनिमल बर्थ कंट्रोल के तहत नगर निगम की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन में बल मिला है। शासन स्तर पर गठित टेक्निकल कमेटी ने प्रस्ताव को अपनी ओर से हरी झंडी दे दी है। शासन से अंतिम मंजूरी मिलते ही योजना को जमीन पर उतारा जाएगा। माना जा रहा है कि नए साल में नगर निगम अपनी इस योजना पर अमल शुरू कर देगा।

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर के मुख्य मार्ग से लेकर गली-मुहल्लों तक में इनका कब्जा देखा जा सकता है। इनके हमले में कई बार लोग घायल हो चुके हैं। शहर में कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम ने इनकी संख्या को नियंत्रित करने की योजना बनाई है। इस योजना में आवारा कुत्तों का बंध्याकरण करने सहित उनके उपचार के लिए अस्पताल बनाना है। अस्पताल निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसी माह भूमि चयन संपन्न हो जाने की उम्मीद है। योजना की लागत सवा पांच करोड़ रुपये है। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने कहाकि शासन की टेक्निकल कमेटी से योजना को स्वीकृति मिल चुकी है। योजना के तहत बेसहारा कुत्तों के लिए अस्पताल भी बनाया जाएगा।

यह महत्वपूर्ण है कि नगर निगम के एनिमल बर्थ कंट्रोल के प्रस्ताव को शासन की टेक्निकल कमेटी ने हरी झंडी दे दी है। यही नहीं सवा पांच करोड़ की लागत से अस्पताल बनाने पर भी सहमति हो गई है।

chat bot
आपका साथी